Join WhatsApp
16 April, 2026 - 10:48 pm
Follow Us
MPESB Jail Prahari Exam Date 2026

MPESB Jail Prahari Exam Date 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने जेल प्रहरी नई परीक्षा तिथि घोषित कर दी है अब यह परीक्षा 25 मई 2026 को आयोजित की जाएगी पहले यह परीक्षा 07 अप्रैल 2026 को आयोजित की जानी थी परंतु आवेदन तिथि को बढ़ा दिया गया था जिसके कारण यह परीक्षा नियत समय पर आयोजित नहीं की गई थी जिसके बाद अब MP Jail Prahari New Exam Date 2026 की नई परीक्षा तिथि घोषित की है।

बता दें कि MPESB Jail Prahari New Exam Date 2026 की घोषणा की है बोर्ड ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करते हुए मध्य प्रदेश जेल प्रहरी नई परीक्षा तिथि 2026 की जानकारी भी दी है अब यह संयुक्त भर्ती परीक्षा ऑनलाइन (CBT) माध्यम में केवल 02 पारियों में आयोजित कराई जाएगी जिसकी प्रथम पाली सुबह और द्वितीय पाली दोपहर को आयोजित होगी जिसकी टाइमिंग नीचे बताई गई है।

MPESB Jail Prahari Exam Date 2026: Highlights

ParticularsDetails
Exam NameMPESB Jail Prahari Recruitment Exam 2026
Conducting BodyMadhya Pradesh Employees Selection Board (MPESB)
New Exam Date25 May 2026
Exam ModeOnline (Computer-Based Test)
Total Shifts2 (Morning & Afternoon)
Application Dates28 Feb – 30 April 2026 (Extended)
Total Questions100
Total Marks100
Duration2 Hours
Negative MarkingNo
SubjectsGK, Hindi, English, Mathematics, Science
Admit Card ReleaseAfter 15 May 2026 (Expected)
CategoryLatest Update
Official Websiteesb.mp.gov.in

MPESB Jail Prahari Exam Date 2026 Latest Update

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा मध्य प्रदेश जेल प्रहरी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 फरवरी से लेकर 30 मार्च 2026 के बीच मांगे गए थे परंतु आवेदन तिथि को अब 30 अप्रैल 2026 तक बढ़ा दिया गया है यदि अभी तक कोई अभ्यर्थी वंचित रह गया है तो वह अभ्यर्थी 30 अप्रैल 2026 तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है।

मध्य प्रदेश जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन पहले 7 अप्रैल 2026 को होना था परंतु ऑनलाइन आवेदन तिथि को बढ़ाने के साथ-साथ MP Jail Prahari Exam Date 2026 को भी बढ़ा दिया गया है अब यह परीक्षा 25 मई 2026 को ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी यह परीक्षा कुल 02 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

MPESB Jail Prahari Exam Schedule 2026

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 25 मई 2026 को दो पारियों में ऑनलाइन मोड यानी कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा करवाई जाएगी अधिक जानकारी के लिए आप मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी किया गया आधिकारिक दिशा-निर्देश पढ़ सकते हैं नीचे हमने तालिका में आपको मध्य प्रदेश जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2026 के समय के बारे में संपूर्ण जानकारी दी है आप नीचे तालिका में रिपोर्टिंग समय, परीक्षा तिथि और परीक्षा समय इत्यादि देख सकते हैं।

परीक्षा तिथि परीक्षा पाली रिपोर्टिंग समयपेपर का समय
25 मई 2026प्रथम पालीसुबह 08:00 से 09:00 बजे तकसुबह 10:00 से 12:00 बजे तक
25 मई 2026द्वितीय पालीदोपहर 01:00 से 02:00 बजे तकदोपहर 03:00 से 05:00 बजे तक

MP Jail Prahari Exam Pattern 2026

मध्य प्रदेश जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2026 की तारीखों का ऐलान मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा कर दिया गया है आयोग द्वारा यह परीक्षा कुल दो पारियों में आयोजित की जाएगी यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी जिसमें सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान इत्यादि विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे प्रत्येक विषय से कुल 20 प्रश्न पूछे जाएंगे इस भर्ती परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जिस परीक्षा के लिए आयोग द्वारा कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा इस परीक्षा के लिए आयोग ने 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है और इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं रहेगी।

Subject NameNo. of Questions MarksDuration
सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान1001002 Hrs
  • Questions Type = Objective Online Mode (CBT)
  • Total No. Of Questions = 100
  • Total Marks = 100
  • Exam Duration = 2 Hours
  • Negative Marking = No Negative Markings

MP Jail Prahari Selection Process

मध्य प्रदेश जेल प्रहरी भर्ती 2026 में यदि आपने भी आवेदन किया है और आप सिलेक्शन प्रोसेस खोज रहे हैं तो हमने आपको नीचे चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी है।

  • लिखित परीक्षा (Written Exam)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Efficiency Test – PET)
  • चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification – DV)

MPESB Jail Prahari एडमिट कार्ड 2026 कब आयेंगे?

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा मध्य प्रदेश जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले यानी कि 15 मई 2026 के बाद जारी किए जाएंगे जिसमें परीक्षा तिथि, परीक्षा समय और परीक्षा केंद्र का नाम अंकित होगा परंतु 12 से 15 मई 2026 के बीच परीक्षा शहर संबंधी जानकारी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।

DescriptionLink
Apply OnlineClick Here
Download Official NotificationDownload Now
Official Websitehttps://esb.mp.gov.in/

MPESB Jail Prahari Exam Date 2026 FAQ’s

प्रश्न 1. एमपी जेल प्रहरी परीक्षा 2026 की नई तिथि क्या है?

एमपी जेल प्रहरी परीक्षा अब 25 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।

प्रश्न 2. जेल प्रहरी भर्ती कब आएगी 2026 में?

जेल प्रहरी भर्ती 2026 में आ गई है जिसके लिए आवेदन भी 28 फरवरी 2026 से शुरू कर दिए गए हैं और इसके ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

प्रश्न 3. एमपी जेल प्रहरी परीक्षा स्थगित क्यों हुई थी?

आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने के कारण परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाया गया था।

प्रश्न 4. परीक्षा कितनी शिफ्ट में आयोजित होगी?

यह परीक्षा 2 शिफ्ट (सुबह और दोपहर) में आयोजित की जाएगी।

प्रश्न 5. एमपी जेल प्रहरी परीक्षा 2026 किस मोड में होगी?

यह परीक्षा ऑनलाइन (CBT – कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में आयोजित की जाएगी।

I am Yagyesh Singh from Mathura, Uttar Pradesh. I have done my graduation from B.S.A. College, Mathura (Uttar Pradesh). I like to write on topics related to education and govt jobs. I have experience working in this industry for about 5 years. I am working in the education related field by operating the Mpsdeled.in website since 2025.

Leave a Comment