Join WhatsApp
18 April, 2026 - 1:58 pm
Follow Us
UP Board 12th Result 2026

UP Board 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) लाखों छात्र-छात्राओं को बड़ी खुशखबरी देने वाला है क्योंकि बोर्ड जल्द ही कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करेगा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 15 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल 2026 के बीच कक्षा 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है।

बता दें कि UPMSP द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च 2026 के बीच सफलतापूर्वक आयोजित हुई थी जिसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी 18 मार्च से लेकर 31 मार्च 2026 को मूल्यांकन किया गया और इसके बाद रिजल्ट को तैयार करने के लिए 10 से 12 दिन और लगेंगे जिसके बाद UP Board 12th Result 2026 घोषित किया जाएगा।

UP Board 12th Result 2026 Date: Highlights

EventDescription
DepartmentUttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP)
Exam Date18 February To
12 March 2026
Result ModeOnline
Result Declared Date15- 25 April 2026 (Tentative)
CategoryLatest Update
Official Websiteupmsp.edu.in

UP Board 12th Result 2026 संभावित तिथि क्या है?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थियों के लिए जल्द ही खुशखबरी दे सकता है क्योंकि सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) जल्दी यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन काफी तेज कराया गया था इसके लिए प्रदेश में लगभग 254 केंद्र बनाए गए थे जिन पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन से कराया गया था इसी में वाराणसी एक बड़ा केंद्र था बोर्ड अधिकारीयों के मुताबिक वाराणसी केंद्र पर एक दिन में लगभग 90 हजार से लेकर 1 लाख कॉपियों का मूल्यांकन किया गया था।

कॉपियों का मूल्यांकन कब खत्म होगा?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कॉपियों की मूल्यांकन के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपद में 254 उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन केंद्र बनाए थे जिनमें लगभग 1.31 लाख से अधिक परीक्षकों ने दिन रात एक कर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया था और बोर्ड के सचिव श्री भगवती सिंह के अनुसार 04 अप्रैल 2026 तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकन पूरा कर लिया जायेगा पहले मूल्याकन की तिथि 31 मार्च थी परन्तु ईद और राम नवमी की छुट्टियाँ होने के कारण 04 अप्रैल 2026 तक मूल्याकन पूरा हो जायेगा।

इस बार क्या बदलाव हुआ?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को सही और पारदर्शी बनाने के लिए एक कदम उठाया गया है प्रदेश के विभिन्न उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन केंद्रों पर एक नई ऑडिटर की नियुक्ति की गई है जो लगभग 15% से 20% उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच करेंगे जिससे कि किसी भी तरह की गलती ना हो सके।

पिछले साल के मुकाबले क्या बदल सकता है?

UP Board 12th Result 2026 को लेकर छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस बार रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले जल्दी आएगा या नहीं। अगर पिछले साल के ट्रेंड को देखें, तो UP Board 12th Result 2025 अप्रैल के तीसरे सप्ताह में जारी किया गया था। ऐसे में इस बार भी बोर्ड लगभग उसी समयसीमा को फॉलो कर सकता है।

हालांकि, इस बार कॉपियों का मूल्यांकन 31 मार्च 2026 तक पूरा कर लिया गया है, जो कि पिछले साल की तुलना में थोड़ा तेज माना जा रहा है। इससे यह संभावना बढ़ जाती है कि रिजल्ट तय समय से थोड़ा पहले भी जारी किया जा सकता है।

पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा था?

पिछले साल UP Board 12वीं परीक्षा में लाखों छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें से कुल पास प्रतिशत लगभग 75% से अधिक रहा था। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों के मुकाबले बेहतर देखा गया था, जो हर साल की तरह इस बार भी एक ट्रेंड बना हुआ है।

इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि पास प्रतिशत में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, क्योंकि मूल्यांकन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और सख्त बनाया गया है।

UP Board 12th Result 2026 कैसे चेक करें?

यदि आप भी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए गए कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखना चाहते हैं तो आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

  1. सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।
  2. इस वेबसाइट की होम पेज पर आपको UP Board Class-XII Result 2026 लिखा दिखाई देगा।
  3. आपको इस लिंक पर क्लिक कर देना है जो एक नये पेज पर ले जाएगा।
  4. वहां आपसे आपका जनपद (District) आपका अनुक्रमांक (Roll Number) और सुरक्षा कोड (Security Code) मांगेगा।
  5. आपको यह सभी जानकारी भर के सबमिट या View Result के बटन पर क्लिक कर देना हैं।
  6. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  7. आप इसका पीडीएफ बनाकर प्रिंट निकलवा सकते हैं जिसे ओरिजिनल मार्कशीट आने तक सुरक्षित रख सकते हैं।

रिजल्ट में क्या चेक करें?

  • नाम
  • माता का नाम
  • पिता का नाम
  • जन्मतिथि

ऊपर दी गई जानकारी अवश्य चेक कर लें किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए तुरंत अपने विद्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

EventsLinks
ResultAvailable soon
Official WebsiteHome Page
HomepageClick Now
Join NowJOIN NOW

I am Yagyesh Singh from Mathura, Uttar Pradesh. I have done my graduation from B.S.A. College, Mathura (Uttar Pradesh). I like to write on topics related to education and govt jobs. I have experience working in this industry for about 5 years. I am working in the education related field by operating the Mpsdeled.in website since 2025.

Leave a Comment