मध्य प्रदेश में शिक्षा को और भी अच्छी और गुणवत्ता पूर्ण बनाने के लिए 1980-90 के दशक के आस-पास “राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (NCTE) विभाग की सिफारिश पर प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण और DIETs (District Institutes of Education and Training) स्थापना की गई। परंतु 2017 में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) के माध्यम से Untrained Teachers (अनप्रशिक्षित शिक्षकों) के लिए D.El.Ed प्रोग्राम को 3 अक्टूबर 2017 को औपचारिक रूप से जारी कर अधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया था, ताकि प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाने वाले प्रशिक्षित शिक्षक बढ़ सकें।
आज भी एमपी डीएलईडी परीक्षा (MP DELED Exam), एमपी डीएलईडी प्रवेश (MP DELED Admission), और प्रशिक्षण से जुड़े मूल्यांकन जैसे महत्वपूर्ण कार्य इसी विभाग के माध्यम से पूरे किए जाते हैं। शिक्षकों के लिए एमपी डीएलईडी (MP DELED) पाठ्यक्रम, परीक्षा परिणाम, और प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना इसके प्रमुख उद्देश्य हैं यह मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) के द्वारा ही एमपी में प्रचलित किया जाता है।